राहुल गांधी के अलग से मत्स्यपालन मंत्रालय वाले बयान पर अब पीएम मोदी ने चुटकी ली. पुडुचेरी में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी बोले कि वो इसे सुनकर स्तब्ध यानि हैरान रह गए थे. दरअसल, पुडुचेरी की अपनी यात्रा के दौरान मछुआरा समुदाय से मुलाकात करते हुए राहुल ने कहा था कि केंद्र में अगर अलग से कृषि मंत्रालय हो सकता है, तो अलग से मत्स्यपालन मंत्रालय क्यों नहीं? उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की सरकार इसपर काम करेगी. इसपर बीजेपी ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा था कि पीएम मोदी ने 2019 में पहले ही पशुपालन और डेयरी के साथ मत्स्यपालन मंत्रालय का गठन किया है.हालांकि कांगेस ने इसके पलटवार में कहा कि बीजेपी ने वादा किया था कि वो अलग से मतस्य पालन मंत्रालय का गठन करेगी, जैसाकि नहीं हुआ है.