आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का भूमि पूजन करेंगे. इस समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, केंद्रीय मंत्री और कई देशों के राजदूत शिरकत करेंगे. संसद भवन के शिलान्यास समारोह में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के संदेशों को पढ़ा जाएगा. PMO के अनुसार लोकसभा का आकार वर्तमान लोकसभा से तीन गुना बड़ा होगा और राज्यसभा भी वर्तमान उच्च सदन से बड़ी होगी. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि ये भवन आत्मनिर्भर भारत का एक ऐसा मंदिर होगा जो राष्ट्र की विविधता को दर्शाएगा. इसे 971 करोड़ रुपये की लागत से 64,500 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा.