PM Modi in CII: उद्योग जगत से पीएम ने कहा- राष्ट्र हित में हम बड़े से बड़ा रिस्क उठाने को तैयार

Updated : Aug 11, 2021 18:25
|
Editorji News Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को CII की वार्षिक बैठक में भारतीय उद्योग जगत को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट के दौरान सरकार और उद्योग जगत की साझेदारी और मजबूत हुई है. इंडस्ट्री ने हर कदम पर पूरा साथ दिया. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता का बहुत बड़ा दायित्व, भारतीय उद्योग जगत पर है. पीएम ने कहा कि सरकार राष्ट्र हित में बड़े से बड़ा रिस्क उठाने के लिए तैयार है और हम लगातार रिफॉर्म्स कर रहे हैं. CII की बैठक का विषय था - ‘इंडिया@75: गवर्नमेंट एंड बिजनेस वर्किंग टूगेदर फॉर आत्‍मनिर्भर भारत’ . 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत की इकॉनमी फिर गति पकड़ रही है और IT सेक्टर में रिकॉर्ड हायरिंग इसका सबूत है. उन्होंने कहा कि ये देश में डिजिटलीकरण और डिमांड की ग्रोथ का ही परिणाम है, इसलिए हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम अपने लक्ष्यों की ओर दो गुनी गति से बढ़ें. पीएम ने कहा कि आज का नया भारत, नई दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: Oxygen Shortage: केंद्र ने पहली बार माना कि ऑक्सीजन की कमी से आंध्र में हुई मरीज़ों की मौत

PM ModiCIINarendra ModiNarendra Modi government

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?