PM Modi Birthday: BJP 20 दिन तक चलाएगी 'सेवा और समर्पण' अभियान, कांग्रेस मनाएगी 'राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस'

Updated : Sep 17, 2021 10:06
|
Editorji News Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन (PM Modi Birthday) के मौके पर बीजेपी शुक्रवार यानी 17 सितंबर से अगले 20 दिनों तक सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी. दरअसल 7 अक्टूबर को पीएम मोदी को सीएम और पीएम के संवैधानिक पद रहते 20 साल पूरे हो रहे हैं. इसीलिए बीजेपी (BJP) ने 20 दिन का ‘सेवा और समर्पण’ अभियान चलाने का फैसला किया है.

बता दें कि, 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के सीएम पद की शपथ ली थी, तब से मोदी लगातार संवैधानिक पद पर बने हुए हैं.

वहीं कांग्रेस ने पीएम के जन्मदिन के विरोध में बेरोजगारी दिवस मनाने का फैसला किया है. यूथ कांग्रेस (Youth Congress) ने एक बयान जारी कर कहा है कि, वो पीएम मोदी के जन्म दिन के मौके पर ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ मनाएगी. जिसके तहत देश भर में संगठन के जरिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

BJPYouth CongressPM Modi BirthdayPM Modi

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'