कोरोना वायरस(Corona Virus) की दूसरी लहर से बेहाल पड़े देश के मेडिकल सिस्टम को राहत के लिए पीएम केयर फंड से कुछ वेंटिलेटर्स दिए गए, जिन्हें लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार पर तंज़ किया है. सोमवार को राहुल ने एक ट्वीट कर लिखा - पीएम केयर के वेंटिलेटरों (Ventilators) और पीएम के बीच काफी समानताएं हैं. दोनों का बहुत ज्यादा झूठा प्रचार हुआ है, दोनों अपना काम करने में पूरी तरह से फेल रहे हैं और जरूरत के वक्त दोनों को ही ढूंढना मुश्किल है.
दरअसल पीएम केयर फंड के तहत राज्यों को जो वेंटिलेटर्स दिए गए थे, उनमें बहुत सी गड़बड़ियां पाई गई थीं. इसी को लेकर अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi ) पर ये हमला बोला है.