पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना से संक्रमित हो गए हैं, उन्होंने दो दिन पहले ही टीका लगवाया था. पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री फैसल सुल्तान ने पाक पीएम के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी. फैसल के मुताबिक इमरान खान ने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है. आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी डोज लेने के 10-15 दिन बाद ही शरीर में एंटीबॉडी बनती है.
इससे पहले गुरुवार को कोरोना का पहला टीका लगवाने के बाद इमरान खान ने देश के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की थी ताकि कोरोना की तीसरी लहर को रोका जा सके. बता दें कि वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक पाकिस्तान में शनिवार दोपहर तक कोरोना के 6 लाख 23 हजार से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं जबकि 13,800 लोगों की जान गई है.