Pakistan PM talks to Russian President: हाल के दिनों में पाकिस्तान और रूस में काफी नजदीकी देखी जा रही है. मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से टेलीफोन पर बात की. उन्होंने अफगानिस्तान से उत्पन्न स्थिति के साथ-साथ क्षेत्रीय और द्विपक्षीय हितों के मुद्दे पर चर्चा की. उन्होंने आह्वान किया कि दुनिया को युद्धग्रस्त देश से संपर्क बनाए रखना चाहिए, बजाय कि इस अहम मौके पर उसे अकेला छोड़ दिया जाए. इमरान खान ने जोर दिया कि अफगानिस्तान में उत्पन्न स्थिति पर पाकिस्तान और रूस के बीच करीबी समन्वय और परामर्श बहुत अहम है.
इमरान खान ने फोन पर ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन को पाकिस्तान आने का निमंत्रण भी दोहराया. बता दें एक महीने के भीतर रूसी राष्ट्रपति ने पाकिस्तानी PM इमरान खान से दो बार फोन पर बातचीत की है.