बंगाल में NRC लागू करने की कोई योजना नहीं, CAA लागू किया जाएगा: विजयवर्गीय

Updated : Apr 04, 2021 21:51
|
Editorji News Desk

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में हो रहे चुनाव के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने CAA और NRC को लेकर बड़ा बयान दिया है. विजयवर्गीय ने विपक्ष के इस दावे को को खारिज कर दिया कि अगर बीजेपी बंगाल में सत्ता में आयी तो NRC को लागू करेगी, जिससे लोगों की नागरिकता के अधिकार छीन जाएंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है. विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी का इरादा नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA लागू करने का है. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में धार्मिक उत्पीड़न से भागकर भारत आए शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी. विजयवर्गीय ने कहा कि हम चुनावों के बाद CAA लागू करने को लेकर उत्साहित हैं और बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में भी ये वादा किया है.

CAABJPNRCWest Bengalkailash vijayvargiyAmit ShahTMCWest Bengal AssemblyNarednra Modi

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'