सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute Of India) के CEO अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) को कथित तौर पर धमकी वाले मामले में कांग्रेस ने उन्हें सुरक्षा देने की बात कही है. कांग्रेस का कहना है कि अदार पूनावाला को कोई हाथ नहीं लगा सकता है. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा कि पूनावाला बताएं कि उन्हें किसने धमकी दी है, इस बात का खुलासा करें. उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कांग्रेस लेगी.
बता दें कि अदार पूनावाला ने लंदन के अखबार ‘द टाइम्स’ के साथ बातचीत में शनिवार को कहा था कि Covishield वैक्सीन की आपूर्ति की मांग को लेकर भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों में से कुछ ने उनसे फोन पर उग्रतापूर्वक बातें की हैं. उन्होंने कहा कि इस दवाब के चलते ही वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लंदन आ गए हैं.