हरियाणा में सेफ है मनोहर लाल खट्टर की सरकार, विधानसभा में गिरा अविश्वास प्रस्ताव

Updated : Mar 10, 2021 18:15
|
ANI

हरियाणा में खट्टर सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव विधानसभा में अस्वीकृत हो गया है. बुधवार को सदन में वोटिंग के दौरान अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 32 तो इसके खिलाफ 55 वोट पड़े. यानी सदन में 55 विधायक मौजूदा सरकार के साथ हैं जबकि विरोध में केवल 32. 90 सीटों वाली हरियाणा विधान सभा में बीजेपी के पास 40 विधायक हैं जबकि उसे दुष्यंत चौटाला की JJP के 10 और पांच निर्दलीयों का भी समर्थन प्राप्त है. सीएम खट्टर के खिलाफ ये अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस की तरफ से लाया गया था. दरअसल कृषि कानूनों के विरोध के चलते सत्ता में शामिल कई विधायक मौजूदा नेतृत्व से नाराज थे और नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसी नाराजगी को भुनाते हुए ये दांव चला. लेकिन संख्या बल के आधार पर मनोहर लाल खट्टर ने साबित कर दिया कि फिलहाल उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है.

Farm Bill 2020Bhupendra SinghKhattarCongressno confidence motionHaryana governmentkisan andolanHoodaBJPManohar Lal Khattar

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'