बिहार में किन्नर या ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग अब अपराधियों की नाक में दम करेंगे. दरअसल किन्नर समुदाय के लोगों की बिहार पुलिस में सीधी बहाली होगी. इनके लिए पद भी रिजर्व रखे जाएंगे. नीतीश सरकार ने बिहार पुलिस में सिपाही और दारोगा पदों के लिए ट्रांसजेंडर की सीधी नियुक्ति के फैसले पर मुहर लगा दी है. इस संबंध में राज्य सरकार ने संकल्प भी जारी कर दिया है. बता दें कि यह पहला ऐसा मौका होगा जब ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को किसी सरकारी नौकरी में सीधे नियुक्ति का मौका मिलेगा. हालांकि वर्दी पाने के लिए इन्हें भी लिखित और शारीरिक परीक्षा पास करनी होगी.