कोरोना महामारी (Covid-19) के कारण बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी चली गई, ऐसे लोगों को केंद्र सरकार (Central government) ने एक बड़ा तोहफा दिया है. कोरोना काल में जिन कर्मचारियों (Employees) की नौकरी चली गई है, उनके PF का भुगतान 2022 तक केंद्र सरकार करेगी. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने शनिवार को इसका ऐलान किया. इस सुविधा का लाभ उन्हीं यूनिट्स को मिलेगा जिनका EPFO में रजिस्ट्रेशन होगा. नौकरी गंवाने वाले लोगों के पीएफ अकाउंट में केंद्र सरकार इंप्लाई के हिस्से का अंशदान तो करेगी ही, साथ ही इंप्लॉयर कंपनी की ओर से भी किया जाने वाला शेयर केंद्र सरकार ही भरेगी.
बता दें सरकार के इस कदम का लाभ सिर्फ फॉर्मल सेक्टर के छोटे पैमाने की नौकरियों में काम करने वाले लोगों को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: क्या आपने Floating ATM देखा है ? SBI ने डल झील के हाउसबोट में खोला एटीएम