मनोहर लाल खट्टर का घेराव करने के आरोप में पंजाब के 9 अकाली विधायकों के खिलाफ केस दर्ज

Updated : Mar 16, 2021 19:04
|
ANI

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का घेराव करने की कोशिश के मामले में पंजाब के 9 विधायकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. ये सभी विधायक अकाली दल से जुड़े हैं और इनमें सुखबीर सिंह बादल के रिश्तेदार बिक्रम सिंह मजीठिया का भी नाम शामिल है. मामला 10 मार्च का है जब पंजाब-हरियाणा विधानसभा परिसर में मनोहर लाल खट्टर मीडिया से बात कर रहे थे. इसी दौरान अकाली दल के विधायक हंगामा करते हुए वहां पहुंचे. अपुष्ट जानकारी ये भी है कि उस दौरान विधायकों और खट्टर के सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. हरियाणा सरकार और हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ने इस घटना को लेकर पंजाब के सामने अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी.

ChandigarhFIRManohar Lal KhattarHaryana governmentPunjab AssemblyAkali Dal

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या