Mumbai Rain: बारिश में फिर पानी-पानी हुई मुंबई, जलजमाव से ट्रेन और बस सेवाएं बाधित

Updated : Jul 18, 2021 06:45
|
ANI

मुंबई में पिछले कई घंटों से लगातार तेज बारिश (Mumbai Rain) हो रही है. वडाला, कुर्ला, चूनाभट्टी, सायन, बांद्रा, अंधेरी, जोगेश्वरी और सांताक्रूज सहित शहर के कई हिस्सों में जलभराव (Waterlogged) देखा गया. मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई के हनुमान नगर से लेकर कांदीवली इलाके में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है. सड़क पर जलभराव होने के कारण बसों (Bus route) का रूट बदल दिया गया है और लोकल ट्रेनों (Local train) में देरी हो रही है. हालांकि हार्बर लाइन पर फ़िलहाल कोई दिक्कत नहीं है. ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के साथ ही अब वेस्‍टर्न एक्‍सप्रेसव हाईवे पर भी भारी जाम लग गया है. मौसम विभाग ने भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी दी है और ये बारिश दिनभर रुक-रुक कर जारी रह सकती है.

बता दें बारिश की पानी की वजह से आज सुबह लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. माना जा रहा है कि मुंबई में आज भी बारिश जारी रहेगी.

RainwaterloggedMonsoonmumbai

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या