Modi in USA: अमेरिका के लिए रवाना हुए PM मोदी, बोले- संबंधों को मजबूत करने का अवसर

Updated : Sep 22, 2021 12:19
|
ANI

PM Narendra Modi left for America: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 5 दिनों की अमेरिकी यात्रा पर रवाना हो गए हैं. PM मोदी वहां पहले व्यक्तिगत रूप से क्वाड नेताओं (Quad leaders) की समिट में भाग लेंगे, द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) को संबोधित करेंगे. PM मोदी के अलावा इस अहम बैठक में भाग लेने के लिए 100 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी अमेरिका आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी 24 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से वॉशिंगटन में मुलाकात करेंगे.

यह भी पढ़ें: Modi in USA: अमेरिका में काफी बिजी होगा PM मोदी का शेड्यूल, ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

PM मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा को संबंधों को मजबूत करने का अवसर बताया है. अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले PM मोदी ने ट्वीट कर कहा, "22-25 सितंबर के बीच अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान मैं राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करूंगा. साथ ही पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करूंगा. राष्ट्रपति बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई PM स्कॉट मॉरिसन और जापान के PM योशीहिदे सुगा के साथ पहले व्यक्तिगत रूप से क्वाड नेताओं की समिट में भाग लूंगा.

UNGAUSAQUAD MEETINGAmericaJoe BidenNarendra Modi

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?