Modi Cabinet Expansion: स्वास्थ्य मंत्री बदले जाने पर राहुल का सवाल- क्या अब वैक्सीन की कमी नहीं रहेगी?

Updated : Jul 08, 2021 18:47
|
Editorji News Desk

मोदी सरकार (Modi Government) से स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) की छुट्टी होने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की पहली प्रतिक्रिया आई है. राहुल गांधी ने #Change के साथ ट्वीट कर लिखा कि- ''क्या इसका मतलब है कि अब टीकों की और कमी नहीं होगी?

बता दें कि कर्नाटक, राजस्थान और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों ने वैक्सीन की कमी की शिकायत की है.
राहुल के अलावा, पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने कहा है कि नये स्वास्थ्य मंत्री का पहला काम देश में टीकों की उचित आपूर्ति सुनिश्चित करना होना चाहिए.

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने ट्वीट कर कहा था कि जिस महामारी का प्रबंधन “नेशनल डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी” के माध्यम से किया जा रहा है, उसके चेयरमैन प्रधानमंत्री स्वयं हैं. क्या वे भी अपने गैर ज़िम्मेदाराना व्यवहार की ज़िम्मेदारी लेंगे? इस्तीफ़ा देंगे? या अकेले स्वास्थ्य मंत्री को बलि का बकरा बना अपना पल्ला झाड़ लेंगे? उन्होंने कहा कि खराबी इंजन में है और बदले डिब्बे जा रहे है!

 

Modi CabinetModi GovernmentRahul GandhiModi Cabinet Expansion

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'