आपकी स्क्रीन पर दिख रही ये अमानवीय तस्वीर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार जिले के गंधवानी इलाके की है. दरअसल, वीडियो में दिख रहे इस युवक पर आरोप है कि वो, एक 19 साल की लड़की को उसके घर से भगा कर ले गया था. और इस काम में लड़की की छोटी नाबालिग बहन (Minor Girl) ने उसकी मदद की थी. जब ये बात परिवार को पता लगी तो, उन्होंने इन तीनों को पकड़ लिया. इसके बाद तीनों के गले में टायर लटका कर, वहां मौजूद लोगों के सामने एक गाने पर डांस करने के लिए मजबूर किया.
CBSE की अच्छी पहल, Covid में पेरेंट्स को खोने वालों से एग्जाम फीस नहीं लेने का फैसला
वीडियो (Viral Video) में एक शख्स युवक को छड़ी से पीटता भी देखा जा सकता है. इस घटना के सामने आने के बाद गंधवानी पुलिस ने लड़की के पिता, उसके भाइयों और रिश्तेदारों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. जबकि 4 लोग अबतक गिरफ्तार भी हो चुके हैं. हालांकि, इस स्टोरी में खास बात ये भी है कि, 19 वर्षीय युवती के साथ जो युवक फरार हुआ था, उसे इसी लड़की की रेप की शिकायत के बाद अरेस्ट किया गया है.