ये तस्वीरें उत्तरखंड के चमोली की हैं जहां बाढ़ के साथ बह कर आई गाद में फंसे एक व्यक्ति को ITBP के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला. देखिए कैसे घुटनों तक जमा मिट्टी के बीच सेना के ये जवान राहत बचाव के काम को आगे बढ़ा रहे हैं और इसी दौरान इन्होने एक गड्ढे से व्यक्ति को रस्सियों के सहारे सुरक्षित निकाला. जान बच जाने पर इस व्यक्ति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उसने आसमान की तरफ सिर उठा कर ईश्वर और राहत दल का शुक्रिया किया. ITBP ने इस पॉइंट से 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है.