जून का महीना सिर दर्द और माइग्रेन को लेकर जागरुकता फैलाने (Migraine and Headache Awareness Month) का महीना है. साल 2012 से हर साल जून को माइग्रेन और सिर दर्द जागरुकता के लिए समर्पित कर दिया गया है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य माइग्रेन (Migraine), सिरदर्द (Headache) और उन नए तरीकों और उपचारों के बारे में जागरूकता पैदा करना है जो इसको ठीक करने में काम आ सकते हैं.
ये भी देखें: Diet for Migraine: माइग्रेन के दर्द की फ्रीक्वेंसी को कम कर सकता है ये 'खास डायट'
यूके की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के मुताबिक, माइग्रेन आमतौर पर सिर में होने वाला गंभीर दर्द है. ये दर्द आमतौर पर सिर के एक हिस्से में होता है लेकिन कुछ मामलों में सिर के दोनों हिस्सों में ये दर्द होता है जो आपकी गर्दन पर भी असर डालता है. माइग्रेन का अटैक कई घंटों से लेकर कई दिनों तक रह सकता है, इसका दर्द इतना भयानक हो जाता है कि आम कामकाज करना भी मुश्किल हो जाता है.
टीस मारने वाला सिर दर्द, आंखों से धुंधला दिखना, रोशनी और आवाज़ को लेकर संवेदनशील होना, बीमार महसूस करना इसके आम लक्षणों में से हैं. तनाव, चिंता, खराब नींद, डिहाइड्रेशन, देरी या अनियमित खाना खाना माइग्रेन के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं.
WHO के मुताबिक, दुनिया भर में हर 7 व्यस्कों में से 1 को माइग्रेन है और ये पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में तीन गुना ज्यादा आम हो सकता है. इस साल का माइग्रेन और सिर दर्द जागरुकता महीने की थीम "a new era of care" यानि 'देखभाल का नया युग' रखी गई है. जो लोगों को माइग्रेन और सिरदर्द से निपटने में मदद करने वाले निदान और उपचारों के बारे में बताने और जागरुक करने का प्रयास है
ये भी देखें: क्या आपको भी अक्सर रहता है Headache? हो सकता है वार्निंग साइन
जिस तरह से अनहेल्दी लाइफस्टाइल माइग्रेन होने के लिए काफी हद तक जिम्मेदार है उसी तरह लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव लाकर माइग्रेन को रोकने में मदद मिल सकती है. इसके लिए
- रोजाना कम से कम 30 मिनट के लिए व्यायाम करने की कोशिश करें.
- भोजन छोड़ने से परहेज करें और स्वस्थ, संतुलित डायट लें
- डिहाइड्रेट होने से बचें और हर रोज कम से कम तीन लीटर पानी पीएं.
- हेल्थ कॉम्प्लिकेशंस से बचने से लिए स्ट्रेस और चिंता से दूर रहें
- स्लीप पैटर्न को सही रखें. नियमित 6-8 घंटे सोने की आदत डालें