Medicine from the Sky: इस ड्रोन को आप 'जीवन रक्षक ड्रोन' भी कह सकते हैं और ऐसा इस लिए क्योंकि ये दवाइयों को लाने-लेजाने के लिए तैयार किया गया है. इस अनूठी मुहीम को नाम दिया गया है मेडिसिन फ्रॉम द स्काई और ये सेवा शुरू हुई है तेलंगाना (Telangana) में. शनिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने तेलंगाना सरकार में मंत्री केटी रामाराव के साथ इसकी शुरुआत की. इस सेवा को शुरू करने वाला तेलंगाना देश का पहला राज्य है.
ये भी देखें । Mumbai Rape: साकी नाका की पीड़िता ने तोडा दम, दुष्कर्म का आरोपी 21 सितंबर तक पुलिस हिरासत में
इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य ड्रोन का उपयोग करके दूर-दराज के क्षेत्रों में टीकों और आवश्यक दवाओं को घर-घर तक पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि इसके लिए 16 'ग्रीन जोन' चुने गए हैं और जल्द है इनकी संख्या को बढ़ाया जाएगा.