देश में अगर कोई राज्य कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है तो वो है महाराष्ट्र! महाराष्ट्र में शनिवार को कोराना के 35726 नए मामले सामने आए, वहीं 166 लोगों की मौत हुई है. मुंबई में अब तक के सबसे अधिक केस दर्ज किए गए हैं. मुंबई में शनिवार को 6,130 मामले दर्ज किए गए. राज्य में अब तक कुल 26 लाख 73 हजार 461 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 23 लाख 14 हजार 579 रिकवर हुए है. कोरोना से अब तक 54073 की मौत हो चुकी है और प्रदेश में 3 लाख 3 हजार 475 सक्रिय मामले हैं. बता दें महाराष्ट्र में कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मिनी लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इसके अनुसार, रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक 5 लोगों के एक साथ दिखाई देने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.