देश की राजनीति में इन दिनों 'लव जिहाद' को लेकर काफी चर्चा है. कई भाजपा शासित राज्यों ने इसे लेकर कानून बनाना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में एक अन्य भाजपा शासित राज्य कर्नाटक ने एलान किया है कि वह 'लव जिहाद' और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए विधेयक लेकर आएगा. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ सीएन अश्वथ नारायण ने कहा कि क हम 'लव जिहाद' के खिलाफ विधेयक लाने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया में हैं.