इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या को लेकर पूछे गए सवाल पर बिहार के मुख्यमंत्री पत्रकारों से ही उलझ गए. इस वीडियो के आने के बाद नीतीश कुमार की जमकर किरकिरी हो रही है. अब राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने भी CM नीतीश को घेरा है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, कमजोर आदमी को बहुत ग़ुस्सा आता है. बता दें हत्याकांड को लेकर नीतीश कुमार से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बिहार में सबकुछ ठीक है और मीडिया को इस तरह पुलिस की कार्यशैली पर सवाल नहीं उठाना चाहिए.