Mithun Chakraborty News: कोलकाता पुलिस ने की पूछताछ, भड़काऊ भाषण देने का आरोप

Updated : Jun 16, 2021 14:21
|
Editorji News Desk

पश्चिम बंगाल में चुनाव (Elections in west bengal) तो खत्म हो गए हैं लेकिन सियासी लड़ाई जारी है. अब कोलकाता पुलिस(Kolkata Police) बॉलीवुड अभिनेता और चुनाव से ठीक पहले BJP में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) से वर्चुअल पूछताछ की है. अहम ये है कि ये पूछताछ मिथुन के बर्थ-डे के दिन ही हुई है.
बता दें कि PM मोदी की मौजूदगी में हुई एक चुनावी रैली (Election rally) में मिथुन ने कई फिल्मी डॉयलॉग बोले थे...उन्होंने कहा था- 'यहां मारूंगा, श्मशान में गिरोगे' और 'मैं पानी का सांप नहीं हूं, मैं कोबरा हूं. दंश मारने से काम तमाम हो जाएगा'. इसी बात को लेकर उनके खिलाफ कोलकाता के मानिकतल्ला में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. पुलिस ने इसे भड़काऊ भाषण माना है. जिसके बाद मिथुन ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सफाई दी थी कि ये बयान सिर्फ मनोरंजन के लिए थे इसका मकसद कुछ भी नहीं था. लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका ठुकरा दी और पुलिस को पूछताछ की अनुमति दे दी.

Mithun ChakrabortyBJPkolkata highcourtMithunKolkata Police

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'