मुंबई से कोलकाता जा रही Vistara Airlines की फ्लाइट में सोमवार को Air Turbulence की वजह से कई यात्री घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कुल 8 लोगों को चोट आई है जिनमें से 3 को ज्यादा चोट आने की वजह से (Vistara Airlines Passengers Injured) अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा. इन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है. एयर टर्ब्युलेंस यानि बादलों के बीच आने पर विमान में आने वाले झटकों की वजह से Vistara एयरलाइंस की ये फ्लाइट UK775 में लैंडिंग से 15 मिनट पहले ये हादसा हुआ.
पायलट की सूझबूझ के चलते विमान को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया. पायलट सहित बाकी दूसरे यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. हालांकि अब इस हादसे में जांच के आदेश दे दिए गए हैं.