Updated : Jun 14, 2019 15:46
|
Editorji News Desk
अभी तक हम चीन, साउथ कोरिया और तमाम पश्चिमी देशों में ‘डिजिटल डेटॉक्स कैंप’ की कहानियां सुनते थे जहां माता-पिता अपने बच्चों को इंटरनेट की लत से छुटकारा दिलाने के लिए हजारों डॉलर खर्च कर देते हैं लेकिन अब यह समस्या हमारे दरवाजे पर खड़ी है। शहर में कई बच्चों को मोबाइल पर इंटरनेट से चिपके रहने की ऐसी लत लगी है कि उनके माता-पिता डॉक्टरों के पास दौड़ लगाने को मजबूर हैं।