केरल (Kerala) में बीजेपी (BJP) के एक बड़े नेता ने ऐसा बयान दिया है जिससे वहां पार्टी की जबरदस्त किरकिरी हुई है. अंग्रेजी अखबार The Indian Express से बातचीत में ओ राजागोपाल (O Rajagopal) ने कहा है कि केरल दूसरे प्रदेशों से अलग है, यहां ज्यादा शिक्षा होने की वजह से लोग बीजेपी को वोट नहीं देते. उन्होंने कहा कि राज्य की साक्षरता दर 90 फीसदी है, यहां के लोग तार्किक हैं, साथ ही हर मुद्दे पर सोचते हैं. ये शिक्षित (educated) लोगों की आदतें होती हैं. दरअसल 2016 में केरल में बीजेपी के लिए इकलौती सीट जीतने वाले राजागोपाल से पूछा गया था कि बीजेपी केरल में अपना राजनीतिक स्थान बनाने में सक्षम क्यों नहीं है. हरियाणा (Haryana) और त्रिपुरा (Tripura) में पार्टी की कोई जमीन नहीं थी लेकिन सरकार बना ली.