अदाकारा सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) स्टारर फिल्म 'पगलैट' (Pagglait) पर तारीफों की बारिश हो रही है. अब उन्हें अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से तारीफ मिली है. सान्या की तारीफों के पुल बांधते हुए कंगना ने कहा कि वो काफी अच्छी हैं. कंगना ने लिखा कि उन्हें पता चला है कि फिल्म 'पगलैट' नेटफ्लिक्स (Netflix) पर काफी बढ़िया कर रही है. उन्हें इस बात की खुशी है कि लोग सान्या का टैलेंट पहचान रहे हैं. कंगना ने कहा कि वो सान्या को लेकर काफी खुश हैं. बता दें कि पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई इस फिल्म ने चौतरफा तारीफें बटोरी है. इसमें सान्या की एक्टिंग को बेहद दमदार बताया जा रहा है.