अर्से बाद कंगना रनौत विवादों से दूर बिल्कुल किसी अलग चीज़ को लेकर चर्चा में हैं. दरसअल, वो कैफे के बिजनेस में कदम रखने जा रही हैं. इसकी जानकारी उन्होंने मंगलवार को ट्वीट करके दी. इसमें उन्होंने इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी टीम का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि उनका ये नया वेंचर उन्हें लोगों के और करीब लगाए. कंगना ने ये भी बताया कि सिनेमा के अलावा वो खाने-पीने की भी दीवानी है. बता दें कि कंगना का ये कैफे मनाली में खुला रहा है.