बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut)को पासपोर्ट रिन्यूवल मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) से झटका लगा है. कोर्ट (Bombay High Court)ने फिलहाल अधिकारियों को पासपोर्ट रिन्यू करने का आदेश देने से इंकार कर दिया है. इस मामले में अगली सुनवाई अब 25 जून को होगी. बता दें कि कंगना ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी कि वो उनके पासपोर्ट रिन्यूवल के लिए पासपोर्ट ऑफिस को निर्देश दे.
क्योंकि देशद्रोह का आरोप झेल रही कंगना रनौत का पासपोर्ट रिन्यू (Passport renew) करने से पासपोर्ट अथॉरिटीज ने कंगना इनकार कर दिया था. दरअसल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का पासपोर्ट सितंबर 2021 में खत्म हो रहा है. उन्हें शूट के लिए बुडापेस्ट जाना है, ऐसे में बिना पासपोर्ट के वो वीजा के लिए आवेदन नहीं दे सकतीं.
बता दें कंगना के खिलाफ हिंसा के लिए भड़काने का ये केस पिछले साल किया गया था. जिसके बाद लगातार कई डेट्स पर इसकी सुनवाई हुई है. कंगना के साथ उनकी बहन से भी पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने नोटिस भेजा है लेकिन वो अभी तक पेश नहीं हो सकी हैं.