राजद्रोह के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने कंगना की गिरफ्तारी और पूछताछ पर 25 जनवरी तक रोक लगा दी है. मामले में कंगना ने 8 जनवरी को बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया था. बात दें कि कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने अप्रैल में एक समुदाय के खिलाफ ट्विटर पर आपत्तिजनक संदेश साझा किया था, जिसके बाद अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया. बाद में अपनी बहन के समर्थन में एक वीडियो साझा कर एक समुदाय के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे. इसी मामले में पुलिस ने उनपर राजद्रोह का केस दर्ज किया.