Kangana Passport News: कंगना रनौत को मिली राहत, रिन्यू हुआ एक्ट्रेस का पासपोर्ट

Updated : Jun 29, 2021 20:53
|
Editorji News Desk

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut Passport) का पासपोर्ट रिन्यू हो गया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से ये जानकारी शेयर की है. कंगना ने धाकड़ के डायरेक्टर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मुझे मेरा पासपोर्ट मिल गया है. आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया. चीफ, मैं जल्द ही आपके साथ होने वाली हूं.

इससे पहले पासपोर्ट विभाग ने बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) को आश्वासन दिया कि कंगना रनौत एक बार जब अपने दस्तावेजों में गलतियां सुधार लेंगी तो उसके बाद उनके पासपोर्ट को रिन्यू कर दिया जाएगा. 

दरअसल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का ऐसा कहना था कि विभाग उनका पासपोर्ट रिन्यू नहीं कर रहा है, और ऐसे में उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में इसके लिए याचिका भी दाखिल की थी. सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में कंगना के पासपोर्ट रिन्यूअल को लेकर हुई सुनवाई में फैसला पासपोर्ट अथॉरिटी के पक्ष में सुनाया था. हाईकोर्ट ने कहा था कि ये पासपोर्ट अथॉरिटी का अधिकार और उनकी जिम्मेदारी है कि वह कंगना का पासपोर्ट रिन्यू करते हैं या नहीं.

passportBombay High CourtKangana Ranaut

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब