मध्य प्रदेश में हड़ताल पर जूनियर डॉक्टर्स, कोविड वार्ड में ड्यूटी न करने का ऐलान

Updated : May 31, 2021 17:30
|
Editorji News Desk

कोरोना संकट के बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मरीजों के लिए एक और आफत आ पड़ी है. मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टर्स (Junior Doctor) 6 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं. उन्होंने सरकार को रविवार तक का अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने सरकार से अपनी मांगों पर लिखित में आदेश मांगा था. जूनियर डॉक्टरों ने मांग की है कि अगर काम करते वक्त वे कोरोना से संक्रमित (covid) होते हैं तो उनका और उनके परिवार के इलाज का खर्च सरकार वहन करे. इसके अलावा 6 फीसदी वेतन हर साल बढ़े, कोविड वार्ड में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों को सरकारी नियुक्ति में 10 फीसद ज्यादा नंबर दिए जाएं इत्यादी.
जूनियर डॉक्टरों ने सुबह 8 बजे इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दीं. इसके बाद मंगलवार से कोविड वार्ड में भी जूनियर डॉक्टर काम नहीं करेंगे. प्रदेश के 6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में करीब 2500 जूनियर डॉक्टर हैं. इनकी हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होनी तय है.

COVID-19JuniorMadhya PradeshDoctors Strikecorona virusDoctor

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या