'बिहार में एनडीए में सबकुछ ठीक है' ऐसे दावे भले ही जेडीयू और बीजेपी नेता करते हों लेकिन हर रोज कुछ न कुछ नया बवाल सामने आ जाता है. अब सोशल मीडिया पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का एक वीडियो वायरल है. वीडियो में जेडीयू विधायक कह रहे हैं कि भागलपुर की एक सीट पर बीजेपी को हरवाने में उनका हाथ है. ऐसा गोपाल मंडल ने इसलिए किया क्योंकि बीजेपी कैंडिडेट ने पीएम मोदी की एक रैली में मंच पर उनको भाव नहीं दिया था. गोपाल मंडल ने दावा किया है कि उन्होंने अपने पड़ोस की सीट पर जहां भी प्रचार किया वहां कैंडिडेट जीता लेकिन लेकिन उन्होंने रोहित पांडेय के पक्ष में प्रचार नहीं किया, क्योंकि उन्हें बहुत घमंड था और वह हार गए.