जम्‍मू-कश्‍मीर : Independence Day से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, जैश के 4 आतंकी गिरफ्तार

Updated : Aug 14, 2021 18:03
|
Editorji News Desk

जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) से एक दिन पहले आतंकियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई है. जम्मू कश्मीर पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर जैश ए मोहम्‍मद (Jaish-e-Mohammed) के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आतंकियों (Terrorist) को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आतंकी 15 अगस्‍त के दिन जम्‍मू और कश्‍मीर में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने के फिराक में थे. पुलिस की पूछताछ में आतंकियों ने बताया है कि पाकिस्‍तान में बैठे उनके आका 15 अगस्त को भारत में एक बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते थे.

जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस (J&K Police) की पूछताछ में आतंकियों ने ये भी खुलासा किया है कि वो स्वतंत्रता दिवस के दिन मोटरसाइकिल में IED का इस्तेमाल कर हमला करने की फिराक में थे. हालांकि पुलिस की मुस्‍तैदी से वे अपने नापाक इरादों को अंजाम देने में नाकाम रहे. पुलिस ने इन आतंकियों के साथ-साथ उनके सहयोगियों को भी अरेस्‍ट कर लिया है. ये लोग ड्रोन से गिराए गए ह‍थियारों को जैश के सक्रिय आतंकियों तक पहुंचा कर हमला करने में मदद कर रहे थे.

Terrorists arrestedJammu and KashmirIndependence Day 2021Independence Day celebrationIndependence Day

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या