SCO Summit: जयशंकर ने कहा- भारत के साथ संबंधों के तीसरे देश की निगाह से न देखे चीन

Updated : Sep 17, 2021 08:35
|
Editorji News Desk

सीमा पर चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी (wang yi) से मुलाकात की. ये मुलाकात दुशांबे में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organization) यानी SCO की बैठक से इतर हुई. इस दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के साथ अपने संबंधों को चीन किसी तीसरे देश की निगाह से नहीं देखे. दोनों देशों को एशियाई एकजुटता की मिसाल कायम करनी चाहिए. अफगानिस्तान (Afghanistan) में बदलते हालात के बीच ये बयान अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें:  Kabul Rocket Attack: काबुल के पावर स्टेशन पर दागे गए रॉकेट, हमले का शक ISIS-K पर


बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट भी किया. उन्होंने बताया कि वांग यी से मुलाकात के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों से सैनिकों की वापसी पर भी चर्चा हुई. बैठक के दौरान दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने सहमति व्यक्त की है कि दोनों पक्षों के सैन्य और राजनयिक अधिकारियों को फिर से मिलना चाहिए और विवादित मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने की कोशिश करनी चाहिए.
बता दें कि भारत और चीन के बीच पिछले साल मई की शुरुआत से ही पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) में सीमा पर सैन्य गतिरोध है. हालांकि दोनों पक्षों ने कई दौर की सैन्य एवं राजनयिक वार्ता के बाद फरवरी में पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया पूरी की थी.

SCO SummitWang YiJaishankarIndia-China relations

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?