PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती (PDP chief Mehbooba Mufti) ने कश्मीर के मसले पर PM मोदी के साथ मीटिंग (Meeting with PM Modi) से पहले जो स्टैंड रखा था उसे मीटिंग के बाद भी बरकरार रखा. मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोगों की भलाई के लिए पाकिस्तान से बातचीत (Talks with pakistan) होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से जब बातचीत होती है, तो कश्मीरियों को भी सुकून मिलता है.
महबूबा ने पत्रकारों को बताया कि मैंने बैठक में प्रधानमंत्री की प्रशंसा की और कहा कि आपने पाकिस्तान से बात कर सीज़फायर करवाया. घुसपैठ कम हुई यह अच्छी बात है लेकिन हमारा जो व्यापार रुक गया है उसको लेकर भी पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए. कश्मीर की पूर्व CM ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग अनुच्छेद 370 के रद्द होने से नाराज़ हैं. हम जम्मू-कश्मीर में इसको फिर से बहाल करेंगे. इसके लिए हम शांति का रास्ता अपनाएंगे. इस पर कोई समझौता नहीं होगा. बता दें कि महबूबा का बयान तब आया है जब गुपकार कमेटी के चेयरमैन फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान से किसी तरह की बातचीत को नकार दिया है.