ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन

Updated : Apr 09, 2021 17:46
|
Editorji News Desk

महारानी एलीजाबेथ II (Queen Elizabeth) के पति प्रिंस फिलिप (Prince Philip) का 99 साल की उम्र में निधन हो गया. प्रिंस फ्लिप ने 9 अप्रैल की सुबह विंडसर कैसल में आखिरी सांस ली. इसके बाद देश में शोक का ऐलान किया गया है और सभी बड़ी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज झुका दिया गया है. प्रिंस फिलिप काफी वक्त से बीमार चल रहे थे. ब्रिटेन (Britain) के शाही परिवार ने अपने बयान में बताया कि प्रिंस फिलिप का देहांत विंडसर कैसल में हुआ. प्रिंस फिलिप से महारानी एलिजाबेथ की शादी 1947 में हुई थी. इसके पांच साल बाद एलिजाबेथ महारानी बनी थीं. प्रिंस फिलिप का जन्म 10 जून 1921 को कोर्फू के ग्रीक द्वीप पर हुआ था. प्रिंस फिलिप के चार बच्चे, आठ पोते और पाँच पड़पोते हैं.

BritainEnglandPrince PhilipQueen ElizabethQueen Elizabeth IIdeathPrince Philip Death

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?