पाकिस्तान पर ईरान ने सर्जिकल स्ट्राइक की है. इस स्ट्राइक में ईरान ने अपने सैनिकों को आतंकियों के कब्जे से न सिर्फ छुड़ाया है बल्कि कई आतंकियों को मारने का भी दावा किया है. अमेरिका और भारत के बाद अब ईरान ऐसा तीसरा देश बन गया है जिसने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा है, यानी उसकी सीमा में जाकर बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है. खबर है कि ये स्ट्राइक मंगलवार रात को हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्ट्राइक में पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं जो आतंकियों को कवर फायर दे रहे थे. ईरान की तरफ से ये स्ट्राइक रेवेल्यूशनरी गार्ड्स ने की है जो बलोचिस्तान प्रांत में घुसकर आतंकी संगठन अल-अदल के कब्जे से अपने सैनिकों को छुड़ा ले गए. IRGC ने भी इस स्ट्राइक की पुष्टि की है. IRGC के ये दो सैनिक साल 2018 से ही आतंकियों के कब्जे में थे.