Punjab Cong: पंजाब कांग्रेस में बढ़ी आंतरिक कलह, सिद्धू ने कहा- कैप्टन हर वक्त झूठ बोलते हैं

Updated : Jun 21, 2021 12:52
|
Editorji News Desk

अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव(Punjab Assembly Election) से पहले प्रदेश में सत्तासीन पार्टी कांग्रेस(Congress) में दरार दिनों दिन और चौड़ी हो रही है. नवजोत सिंह सिद्धू(Navjot Singh Sidhu) ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह(Capt Amarinder Singh) के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है और खुलकर उनके खिलाफ बयानबाजियां कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धू और कैप्टन के बीच सुलह करवाने के लिए जो तीन सदस्यीय पैनल बनाया है उसने भी स्वीकार किया है कि पंजाब में आंतरिक कलह है. सिद्धू ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कैप्टन के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें सीएम ने आरोप लगाए थे कि सिद्धू प्रदेश में उपमुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और गृहमंत्रालय संभालना चाहते हैं. सिद्धू ने इसके जवाब में कहा कि कैप्टन हर वक्त झूठ बोलते हैं और उनको असली मुद्दों की बात करनी चाहिए. सिद्धू ने कहा है कि वो प्रदेश में सिस्टम को बदलना चाहते हैं फिलहाल पंजाब को 2 परिवारों ने अपने कंट्रोल में लिया हुआ है. बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि उनके साथ कांग्रेस के 78 विधायक हैं.

Punjab Congresscaptain amarinder singhNavjot Singh SidhuPunjab Assembly

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'