कर्नाटक के मंगलुरु से बैंगलुरू जा रही बस में एक जोड़े पर हमला करने के मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. ये दोनों लोग अलग अलग धर्म से संबंध रखते थे. स्थानीय पुलिस के मुताबिक हमलावरों की पहचान बालचंद्र, धनुष भंडारी, जयप्रशांत और अनिल कुमार के नाम से हुई है. ये हमला गुरुवार देर रात हुआ था, जब साथ पढ़ने वाले एक युवक युवती साथ बस में कही जा रहे थे, तब आरोपियों ने दोनों को बस से उतारा और युवक की पिटाई की. हमलावरों ने पीड़ित शख्स को चाकू भी घोंपा पीड़ित शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया है जिसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.