शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा पूरी कर, हाल ही में तिहाड़ जेल से बाहर आए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) ने बड़ा बयान दिया है. इनेलो सुप्रीमो चौटाला ने कहा है कि केंद्र में बीजेपी सरकार (BJP) 2024 तक अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और देश में जल्द ही मध्यावधि चुनाव होंगे. चौटाला के मुताबिक केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के लोग दुखी हैं और उनका मानना है कि देशवासियों को 2024 तक का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा उससे पहले ही देश में आम चुनाव हो जायेंगे.
चौटाला ने प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार (Haryana Government) पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रदेश सरकार भी कमजोर हो चुकी है और इनका विधायकों पर कोई नियंत्रण नहीं रहा. चौटाला का ये बयान इस लिए भी अहम है क्योंकि वो हरियाणा की राजनीती में एक बार फिर से सक्रिय होने का ऐलान कर चुके हैं और मौजूदा सरकार में भागी JJP उनके अपने ही पोते दुष्यंत चौटाला की पार्टी है. दुष्यंत फिलहाल हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री हैं.
यह भी पढ़ें: Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने संसदीय टीम का किया पुनर्गठन, लोकसभा में नेता बने रहेंगे अधीर रंजन