कोरोना वायरस (Covid 19) महामारी की तीसरी लहर से पहले बच्चों के लिए अच्छी खबर आई है. भारत में जल्द ही बच्चों का भी वैक्सीनेशन (Vaccination for child) शुरू हो सकता है. बुधवार को ICMR-NIV की निदेशक प्रिया अब्राहम ने कहा कि, 2 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोवैक्सीन (Covaxin) के फेज-2 और फेज-3 के ट्रायल चल रहे हैं.
ये वैक्सीन सितंबर में उपलब्ध हो जाएगी. इसके अलावा उन्होंने बताया कि, भारत में सितंबर तक बच्चों के लिए एक और स्वदेशी जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन भी उपलब्ध हो सकती है. दोनों वैक्सीन के आ जाने से बच्चों के लिए वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद स्कूल खुलने में भी जोखिम बहुत कम हो जाएगा.
इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला (adar poonawalla) ने कहा था कि covovax अक्टूबर के पहले हफ्ते तक भारत में लांच हो जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह दो डोज वाला वैक्सीन होगा और कीमत लॉन्च के समय तय की जाएगी.