सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए बाजार में मंगलवार को बहार लौटती दिख रही है. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 300 अंकों की तेजी के साथ 49450 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी भी 80 अंकों के उछाल के साथ 14700 को पार कर गया. कारोबार की शुरूआत में आईटी और आटो सेक्टर में खरीददारी से सपोर्ट मिलता दिखा तो, बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में कमजोरी नजर आई. टॉप गेनर्स की बात करें तो, NTPC, M&M, एचयूएल, डॉ रेड्डीज, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, बजाज आटो और सनफार्मा लिस्ट में शामिल रहे. जबिक ONGC, कोटक बैंक, HCL टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ITC और नेस्ले इंडिया आज के टॉप लूजर्स में शामिल हैं. शुरुआती दौर में सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर हरे निशान पर हैं.