Afghan Taliban War: भारत ने किया विशेष सेल का गठन, कहा- जो भी वापस आना चाहेंगे उन्हें लाएंगे

Updated : Aug 17, 2021 07:47
|
Editorji News Desk

अफगानिस्तान पर तालिबान (Taliban afghan war) के कब्जे के बीच भारत अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने की हर मुमकिन कोशिश में लगा है. इस बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam bagchi) ने जानकारी दी है कि अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए एक विशेष अफगानिस्तान सेल का गठन किया गया है. साथ ही तमाम लोगों से संपर्क कायम करने के लिए एक मोबाइल नंबर +919717785379 और एक ईमेल आईडी MEAHelpdeskIndia@gmail.com भी जारी की गई है. बागची ने बताया कि हम अफगान सिख और हिन्दू समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ भी संपर्क में हैं. जो भारत आना चाहेंगे हम उनकी मदद करेंगे. ऐसे अफगानी भी हैं, जिन्होंने हमारे साझा कामों में भागीदार रहे हैं. हम उनका भी साथ देंगे. 

U.S. ने अपने नागरिकों को ट्रैवल में दी ढील: लेवल-3 से 2 पर आया भारत, लेकिन J&K नहीं जा पाएंगे यात्री

वहीं भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर (Dr. S. Jaishankar) का कहना है कि वह लगातार अफगानिस्तान में हालातों पर नजर बनाए हुए हैं. उनका कहना है कि भारत लौटने के इच्छुक लोगों की चिंता को समझना होगा, हालांकि इस सब के बीच एयरपोर्ट संचालन सबसे बड़ी चुनौती होगी. जिसके लिए सभी तरह की चर्चा की जा रही है.

MEAS Jaishankartaliban afghanistan warAfghanistan

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?