भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को डिजिटल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से बात की. दोनों ने 55 सालों से बंद संयुक्त रूप से चिल्हटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक का उद्घाटन किया. इसके साथ ही 1965 से बंद 6 में से 5 रेल लिंक फिर से शुरू हो जाएंगे. ये रेल लिंक 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय बंद किया गया था. तब बांग्लादेश, पाकिस्तान का हिस्सा हुआ करता था. बांग्लादेश 1971 में हुए युद्ध में जीत की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है. इसी के चलते इस वर्चुअल समिट का आयोजन किया गया. मोदी ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में खूब हौसला दिखाया है.