देश में कोरोना का वायरस का प्रकोप अभी भी बना हुआ है। देश में संक्रमण के 18,177 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,03,23,965 हुई तथा 217 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,49,435 हो गई है। देश में कोरोना की रफ्तार भले ही धीमी हुई हो लेकिन इसका खतरा अभी भी बराबर बना हुआ है। देश के कुल एक्टिव मामलों की बात करें तो देश में फिलहाल 2,47,220 एक्टिव मामले हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि देश का रिकवरी रेट बेहतर होता जा रहा है।सामने आ रहे आंकड़े भी इसी ओर संकेत करते हैं. हर रोज एक्टिव मामलों से ज्यादा रिकवरी मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में 20,923 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं।