महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में मनमुटाव की खबरें चल रही हैं. इस बीच एनसीपी चीफ शरद पवार (sharad pawar) को UPA अध्यक्ष बनाने वाले अपने बयान से शिवसेना सांसद संजय राउत ने पलटी मार ली है. राउत (Sanjay Raut) ने सफाई दी है कि उन्होंने कभी भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की जगह शरद पवार (Sharad Pawar) को यूपीए का मुखिया बनाने की बात नहीं की. उन्हेंने कहा कि, देश की भलाई के लिए गठबंधन को मजबूत किए जाने की जरूरत है. मैंने सिर्फ यह कहा था कि, विपक्षी गठबंधन को मजबूत करने की जरूरत है. उन्होंने ये भी कहा कि मैंने सोनिया गांधी या राहुल गांधी की निन्दा भी नहीं की. बता दें कि राउत इस बयान के बाद से ही महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं के निशाने पर हैं.