कैरिबियाई देश हैती में शनिवार को 7.2 तीव्रता का भीषण भूकंप (Earthquake in Haiti) आया है. अब तक कम से कम 304 लोगों (Death) के मारे जाने की खबर है. वहीं करीब 2000 लोग बुरी तरह से घायल (Injured) हुए हैं. बचाव व राहत कार्य कर रही टीमों ने कई लोगों को मलबों के नीचे से सुरक्षित निकाला है. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट-आ-प्रिंस से लगभग 150 किमी पश्चिम में पेटिट ट्रौ डी निप्प्स शहर से 8 किमी दूर 10 किमी की गहराई पर था. भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और इस दौरान कई मकान मलबे में तब्दील हो गए.
हैती के पीएम ने देश में एक महीने के लिए आपात घोषित कर दिया है. उन्होंने कहा कि नुकसान का सही अंदाजा नहीं लगने तक वह अतंरराष्ट्रीय मदद नहीं मांगेंगे.