इज़रायल दूतावास के पास मिली चिट्ठी, लिखा है- ये तो बस ट्रेलर था...

Updated : Jan 30, 2021 16:13
|
Editorji News Desk

दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी 'जैश उल हिंद' नाम के एक संगठन ने ली है. ये कौन सा संगठन है, किस ग्रुप से जुड़ा है, क्या ये कोई स्लीपर सेल है, खबर है कि इसकी फिलहाल एजेंसियों के पास जानकारी नहीं है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और NIA की टीम जांच में जुटी है. इस बीच बड़ी खबर ये है कि ब्लास्ट वाली जगह से दिल्ली पुलिस को एक चिट्ठी मिली है, जिसमें इज़रायल के राजदूत को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि... ये तो एक ट्रेलर था. साथ ही इसमें ईरान के टॉप कमांडर क़ासिम सुलेमानी और परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फख़रीज़ादेह की हत्या का बदला लेने की भी बात है. आपको बता दें कि ईरान लगातार इनकी हत्या के पीछे इज़रायल का हाथ बताता रहा है. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज भी लगा है जिसमें दिखे दो संदिग्ध लोगों का स्केच भी बनवाया जा रहा है. 

 

NIAIranletterविस्फोटइजरायलIsrael EmbassyEmbassyTerror attackचेतावनीक्राइम ब्रांचजांचदिल्ली पुलिसIsraeliIEDदूतावासNSG

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?